Home उत्तर प्रदेश डंपर की टक्कर से युवती की मौत, कोहराम

डंपर की टक्कर से युवती की मौत, कोहराम

PRATAPGARH NEWS: डंपर की टक्कर से दुर्घटना में युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मौत की खबर मृतका के घर पहुंची तब स्वजनों में कोहराम मच गया। उदयपुर थाना के सेमरा निवासी बैजनाथ गुप्ता की पुत्री खुशबू 21 बुधवार को रात लगभग साढ़े नौ बजे भाई लाल बहादुर के साथ बाइक से अठेहा बाजार गयी थी। रात में घर वापसी के समय बाजार से एक किलोमीटर पहले गौरीगंज मोड़ पर तीव्र गति से आ रहे डंपर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दिया। इससे युवती बाइक से गिर गयी और डंपर का चक्का उसके सिर पर चढ़ गया। मौके पर ही गंभीर चोटों के कारण युवती की मौत हो गयी। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में मृतका का भाई लाल बहादुर बाल बाल बच गया। सूचना मिलने पर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। घटना को लेकर मृतका के भाई लाल बहादुर ने पुलिस को तहरीर दी है। इधर ग्रामीणों ने डंपर को रोक लिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे मे ले लिया है। एसओ दीप नारायण का कहना है कि तहरीर मिली है, केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।