VARANASI NEWS: टकटकपुर स्थित अजय विहार कालोनी निवासी शैलेश अस्थाना उम्र 53 वर्ष ने साइबर क्राइम थाना में एक तहरीर देते हुए बताया कि फोरेक्स ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपनी के वेवसाइट के माध्यम सेज्यादा लाभ दिखाकर अपनी वेवसाइट पर डीमैट खाता खोलवाकर उसमें घाटा दिखाकर व डीमैट खाता की धनराशि को बचाने के नाम पर तथा जी.एस.टी के नाम पर धोखे से 7 लाख 11 हजार रूपये विभिन्न खातों में धोखे से जमा करवाकर साइबर ठगी कर ली गयी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस टीम बनाया गया।जो मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में तलाश करते हुए मुकदमा उपरोक्त की घटना मे संलिप्त दो साइबर अपराधियों को ट्रेडिंग के नाम पर लाइव काल करते हुए रविन्द्र सिंह उर्फ रवि ठाकूर पुत्र स्व.कोक सिंह निवासी ग्राम-भाटीखेड़ा थाना- जावर,जनपद-सीहोर, मध्य प्रदेश,उम्र 33 वर्ष व नितेश सिंह उर्फ नितेश सैंधव पुत्र बजे सिंह निवासी ग्राम ताल्दी थाना- सोनकच, जनपद-देवास, मध्य प्रदेश, उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में प्रयुक्त मोबाइल फोन व नकदी बरामद की गयी। साइबर अपराधियों द्वारा अपने साथियों के साथ मिल कर फारेक्स इन्वेस्टमेन्ट/एफ एक्ट ग्रो आदि विभिन्न नामों से फर्जी वेबसाइट बनवाकर देश के विभिन्न स्थानों के व्यक्तियों को उस वेबसाइट के माध्यम से ट्रेडिंग के नाम पर पैसा इन्वेस्ट कराते थे।लोगों को अधिक लाभ दिलाने का विश्वास दिलाया जाता था।





