Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने सहकारी समिति, शमसाबाद का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने सहकारी समिति, शमसाबाद का किया आकस्मिक निरीक्षण

ए.आर.-कोऑपरेटिव को प्रतिदिन सहकारी समितियों का निरीक्षण कर उर्वरक का वितरण नियमानुसार सुनिश्चित कराने के निर्देश

KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने आज सहकारी समिति (बी-पैक्स), शमसाबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रभारी विजय सिंह को व्यवस्थित तरीके से नियमानुसार उर्वरक का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के भेदभाव की शिकायत पुनः न आने पाए। शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित तरीके से करने के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने ए.आर.-कोऑपरेटिव द्वारा जनपद के सहकारी समितियों का निरीक्षण कर उर्वरक वितरण व्यवस्थित तरीके से न कराए जाने एवं पर्यवेक्षणीय कार्य में लापरवाही पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ए.आर.कोऑपरेटिव को प्रतिदिन सहकारी समितियों का निरीक्षण कर उर्वरक का वितरण नियमानुसार सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।