Home उत्तर प्रदेश जमुआ बाजार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, राहगीरों को हो...

जमुआ बाजार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, राहगीरों को हो रही परेशानी

MIRZAPUR NEWS: जमुआ बाजार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। क्षेत्रवासियों, दुकानदारों और राहगीरों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव और गंदगी के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। समाजसेवी मुकेश कुमार मौर्य ने कहा कि गंदे पानी के लगातार बहाव से क्षेत्र में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से नाले के विस्तार, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द कराने की अपील की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।