MIRZAPUR NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लालडिग्गी स्थित महात्मा गांधी पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नीम का पेड़ लगाकर सभी ने पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि आइए, हम सब शपथ लें कि एक पौधा रोपकर मातृभूमि, मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे और अपने जिले व प्रदेश को हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध बनाने में सहभागी बनेंगे। कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री प्रीतम केसरवानी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सोनकर, पूर्व सभासद राजेश पाण्डेय, पूर्व सभासद द्वारिका साहू, ज्ञानचंद्र गुप्ता, सभासदपति किशन कसेरा, बाबूराम गुप्ता, रविकर सिंह, अशोक सोनी, ओम प्रकाश मौर्य, शिवांशु सिंह, अभिषेक यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







