MIRZAPUR NEWS: रविवार को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जमालपुर मीरजापुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो आशुतोष सिंह आंशु, विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री भाजयुमो पुष्पेंद्र द्विवेदी एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा धीरज सिंह उपस्थित रहे. आंशु ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति विभिन्न प्रकार के सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाते हैं । जिसके क्रम में युवा मोर्चा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर के अन्तर्गत रविवार को जमालपुर मंडल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ । जिसमें 20 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया तथा स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत 09 लोग ही रक्तदान योग्य रहे एवं रक्तदान किया. आगे उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान करना चाहिए, जिससे गरीब, असहाय, पीड़ित की मदद की जा सके । क्योंकि रक्त फैक्ट्री में नहीं बनता यह केवल हमारे और आपके शरीर में बनता है । एक स्वस्थ युवा हर 03 माह पर रक्तदान कर सकता है. उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रक्तदाता मंडल अध्यक्ष भाजपा धीरज सिंह, मुकेश पटेल, धर्मेन्द्र दूबे, मनीष कुमार पटेल, ज्ञानेन्द्र जायसवाल, शशि प्रकाश सिंह, किसन यादव, प्रशांत कुमार सिंह, उत्कर्ष जायसवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा दिनेश सिंह, मंडल संयोजक भाजयुमो पंकज सिंह पटेल, सोशल मीडिया संयोजक धर्मेन्द्र दूबे गोलू, पिंटू पटेल के साथ डॉ0 विनोद कुमार कन्नौजिया, रामकुमार गुप्ता, माला सिंह, अमित पटेल, प्रवेश कुमार, मनीष यादव, श्रवण सिंह, अखिलेश गुप्ता सहित चिकित्सकीय टीम उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया ।





