JHANSI NEWS: जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का जन्मदिन जन अधिकार पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी एवं पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक झांसी कालीचरण कुशवाहा के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी जताई और बाबू सिंह कुशवाहा के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि बाबू सिंह कुशवाहा लगातार समाज के पिछड़े, शोषित एवं वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं तथा उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। इस अवसर पर जिला प्रभारी मनोज कुशवाहा, एडवोकेट रामकुमार कुशवाहा पाडरी, एडवोकेट सुरेश कुशवाहा अध्यक्ष कुशवाहा समाज झांसी, दयाराम कुशवाहा पप्पू जिला उपाध्यक्ष,संभावित प्रत्याशी सेमरी जिला पंचायत दिनेश कुशवाहा,एड राजेश कुशवाहा मुस्तरा, कैलाश कुशवाहा संचालक दुर्गा पैलेस विवाह घर, महेंद्र, करन, राजू रायकवार, रघुवीर रायकवार, श्रीमती रजनी रायकवार, श्रीमती रेखा रायकवार, श्रीमती मोहिनी कुशवाहा, सुनील कुशवाहा,मिलन ,सहित जन अधिकार पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।







