Home उत्तर प्रदेश जंगल में पेड़ से लटका मिला छात्रा का शव, पुलिस जांच में...

जंगल में पेड़ से लटका मिला छात्रा का शव, पुलिस जांच में जुटी

FATEHPUR NEWS: गाजीपुर थाना क्षेत्र के बरुहा गांव में कक्षा 5 की एक छात्रा का शव गांव से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार बरुहा गांव निवासी रामबाबू प्रजापति की 11 वर्षीय पुत्री रूपा देवी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 की छात्रा थी। रविवार सुबह वह घर से बाहर निकली थी। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने गांव से दूर पानी की टंकी के पास एक पेड़ पर उसका शव लटका देखा। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची छात्रा की मां गुड्डी देवी ने बताया कि उनकी बेटी पिछले लगभग एक वर्ष से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। वह सुबह घर से जंगल जाने की बात कहकर निकली थी। परिवार के अनुसार रूपा चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी। सूचना पर पहुंची गाजीपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।