Home उत्तर प्रदेश चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

FATEHPUR NEWS: थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 11 मई 2026 को सुबह करीब 4:15 बजे मिट्ठपुर ट्रैक के पास की गई। गिरफ्तार आरोपियों में रीशू पासवान, दीपक कुमार उर्फ कमल, जगदीश सोनी उर्फ आजाद और भास्कर सोनी उर्फ गोलू शामिल हैं। सभी आरोपी राधानगर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से नगदी, आभूषण समेत अन्य सामान बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई दर्ज मुकदमों के आधार पर की गई है। घटना के संबंध में वादी आनंद त्रिवेदी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें घर का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है। कार्रवाई में कोतवाली नगर पुलिस और इंटेलिजेंस विंग की टीम शामिल रही।