JHANSI NEWS: झांसी चिरगांव नगर में बरौनी एक्सप्रेस के ठहराव के प्रथम दिन पूरे नगर में उल्लास और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में उपस्थित आम जनमानस ने स्टेशन पर पहुँचकर हर्षोल्लास के साथ बरौनी एक्सप्रेस का स्वागत किया और हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का अभिनंदन किया।
यह ऐतिहासिक क्षण चिरगांव वासियों के लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति का परिणाम है। स्थानीय सांसद अनुराग शर्मा ने क्षेत्र की जनता की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए लगातार प्रयास किया और हाल ही में रेल मंत्री भारत सरकार से चिरगांव स्टेशन पर बरौनी एक्सप्रेस के ठहराव की स्वीकृति दिलाई। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार ने सभी कार्यकर्ताओं एवं जनता को संबोधित करते हुए सांसद अनुराग शर्मा के अथक प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “सांसद अनुराग शर्मा की प्रतिबद्धता और प्रयासों से ही आज चिरगांव को यह सौगात मिली है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा झांसी के जिला अध्यक्ष अमित सिंह जादौन, बिरजू कुशवाहा, हेमंत खटाल, उमाशंकर राजपूत, जगदीश कुशवाहा, करुणेश बाजपेई, देवदास साहू, अनुज सरवरिया, दिनेश पाठक, कैलाश निखार, रमाकांत निखार, मनीष, रमेश चंद्र पाठक, पंकज नगरिया, दीपक गुप्ता, राजू पाठक, जितेंद्र राजपूत बरहाल, राजू महाराज, अक्षय अक्षय महाराज, मनोज कुशवाहा, वंदना मिश्रा, रूबी राजपूत, रामकिशोर चिरौना, नमन नगरिया, मनीष, पुष्पेंद्र गौतम, नरेंद्र तिवारी एवं योगेश रैकवार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री भारत सरकार अश्विनी वैष्णव के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया। पूरे नगर में खुशी की लहर दौड़ गई है कि अब चिरगांव की जनता को बेहतर यातायात सुविधा और सशक्त रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।





