Home उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा को लेकर इटवा में बैठक, खाद्य कारोबारियों को किया गया...

खाद्य सुरक्षा को लेकर इटवा में बैठक, खाद्य कारोबारियों को किया गया जागरूक

SIDHARTHNAGAR NEWS: आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को इटवा तहसील सभागार में खाद्य कारोबारियों के साथ एक बैठक हुई। सहायक आयुक्त खाद्य, बस्ती मंडल, वी.के. पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान उनकी समस्याओं को भी सुना गया और उनका निराकरण किया गया। बैठक के बाद, सचल दल ने इटवा बाजार में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्याम पान मटेरियल शॉप से एक पान मसाला और मिश्रा मार्केट में संजय चौरसिया की दुकान से एक स्वीटी सुपारी का नमूना लिया गया। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.एल. यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रेश प्रसाद, जय प्रकाश, नीरज कुमार चौधरी, रंजन कुमार श्रीवास्तव और हीरा लाल शामिल थे।