Home उत्तर प्रदेश एलिजा शेख ने ICSE में 95% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, सीएचसी...

एलिजा शेख ने ICSE में 95% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, सीएचसी परिवार संग बांटी खुशियां

JAUNPUR NEWS: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज के अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी की बेटी एलिजा शेख ने ICSE बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एलिजा ने ICSE बोर्ड के अंतर्गत CMS गोमती नगर से यह सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होने के बाद डॉ. रफीक फारूकी को बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस खुशी के मौके पर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सहकर्मियों और शुभचिंतकों को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने एलिजा की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पत्रकारों से बातचीत में डॉ. फारूकी ने बताया कि उनकी पुत्री आगे चलकर चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं और समाज सेवा के उद्देश्य से डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि एलिजा की यह सफलता उसके कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है।