Home उत्तर प्रदेश मिर्जापुर में 28, सोनभद्र में 4 नवगठित एम पैक्स को मिलेगी बैंक...

मिर्जापुर में 28, सोनभद्र में 4 नवगठित एम पैक्स को मिलेगी बैंक की सदस्य

MIRZAPUR NEWS: जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर के सभापति डा० जगदीश सिंह पटेल के अध्यक्षता में बैंक प्रबन्ध समिति की बैठक गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को बैंक मुख्यालय के सभा कक्ष में सम्पन्न हुई। बैंठक में जनपद मीरजापुर में 28 नवगठित एम पैक्स एवं जनपद सोनभद्र में 4 नवगठित एम पैक्स को बैंक का सदस्य बनाये जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही विविधीकरण ऋण के एन०पी०ए० को कम करने हेतु एक मुश्त समझौता योजना को (01.04.2026 से 30.09.2026) छः माह के लिए विस्तारित किया गया। बैठक में बैंक प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष विपुल सिंह एवं सदस्य बृज भूषण सिंह, सुरेन्द्र कुमार सिंह,  शिवमणि सिंह, हरि शंकर सिंह, अलोपी चन्द, अवधेश कुमार सिंह, जया सिंह, दिनेश सिंह, सियाराम बिन्द, सन्तोष कुमार सिंह, श्रीमती प्रतिभा सिंह, एवं बैंक के सचिव/सी०ई०ओ० राजकुमार यादव उपस्थित रहे।