PRAYAGRAJ NEWS: ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के विरुद्ध एक मंसूबा बंद साजिश के तहत् सुहैल देव भारतीय समाज पार्टी सुभाष्पा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (कैबिनेट मंत्री),अरविंद राजभर एवं अनिल राजभर राज्य मंत्री द्वारा प्रमुख टीवी चैनलों सोशल मीडिया के माध्यम से अपने लोगों को उकसा कर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के विरुद्ध भिन्न भिन्न व्यक्तियों द्वारा अभद्र असंसदीय अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं ।प्रदेश की सीमाओं में शौकत अली को निरुद्ध करने की धमकी गोली मार देने की धमकी एवं मान सम्मान धूमिल करने के उद्देश्य से सार्वजनिक जूता मारने की बात कहते हुए जान माल के ऊपर हमला करने का आव्हान कर रहे हैं ।इसी कड़ी में आज ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम के कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद जिला अध्यक्ष गंगापार अली शेर खान जिला अध्यक्ष यमुनापार शौकत अली युवा जिला अध्यक्ष शारिक कलीम के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक पत्र अपर जिलाधिकारी श्री सत्यम मिश्रा को सौंपा । उल्लेखित व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ एक मुहिम चलाई जा रही है यदि उल्लेखित सभी के सोशल मीडिया हैंडल को नहीं रोका गया , साथ ही सभी पर और इसके समर्थन में जितने भी लोग हैं उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत का जेल नहीं भेजा गया तो इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि भविष्य में कोई अप्रिय घटना प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के साथ घट सकती है ।ज्ञापन पत्र देने वालों में मुख्य रूप से मुजीबुर्रहमान एडवोकेट प्रदेश सचिव,सैयद मोहम्मद मुन्तजर प्रदेश सचिव, अफसर महमूद महानगर अध्यक्ष,अली शेर खान जिलाध्यक्ष गंगापार, शौकत अली जिलाध्यक्ष यमुनापार, शारिक कलीम युवा जिला अध्यक्ष, इफ्तेखार अहमद मंदर, तरन्नुम बानो महिला अध्यक्ष, जुबैरअहमद,निजामउद्दीन,फैसल वारसी,फहीम अहमद छोटू नेता,, जीशान रहमानी, मेराज अहमद, मोहम्मद अली, गुड़िया बेगम, नाजनीन बेगम, शाहीन बेगम, रुखसाना,अदीब अली, मोहम्मद असद सब्बू, हाफिज मोहम्मद अरशद, मोहम्मद मुस्तकीम, असलम खान,महजबी, फरहीन, अफसाना, अंसार अहमद, मुनीर अहमद, एस्सार खान, जैनुल,कमलेश कुमार गौतम,सीता राम सरोज,अनिल यादव,विनोद कुमार गौतम,मोहम्मद हसीन,अबरार, माबूद आलम,मोहम्मद अहमद,हरीश खान,मोहम्मद लाईक,मोहम्मद मसूद खान,तौकीर अहमद,महताब आलम,मंजूर आलम,मासूम अहमद,मोहम्मद उस्मान, रिजवान,मोहिउद्दीन अंसारी,मोहम्मद अफजल,मोहम्मद फैसल,मोहम्मद आरिफ आदि लोग उपस्थित थे।







