JHANSI NEWS: अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण परिषद में संगठनात्मक विस्तार के तहत बाँदा के वरिष्ठ पत्रकार जान्हवी द्विवेदी को उत्तर प्रदेश का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन परिषद के राष्ट्रीय महासचिव राहुल तिवारी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी की संस्तुति पर किया गया। नियुक्ति के साथ ही उनसे अपेक्षा जताई गई है कि वे प्रदेश में संगठन की नीतियों और गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे । साथ ही, समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित कर संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे । जान्हवी द्विवेदी के मनोनयन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी (देहरादून), सत्येन्द्र त्रिवेदी (कानपुर), आत्माराम द्विवेदी, प्रभाकर तिवारी, राजकुमार पाठक, विनय निगम सहित प्रदेश के कई मान्यता प्राप्त पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।







