Home उत्तर प्रदेश बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में ‘वाइब्रेंट गुजरात’ कला उत्सव आज से

बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में ‘वाइब्रेंट गुजरात’ कला उत्सव आज से

JHANSI NEWS: गुजरात स्थापना दिवस (1 मई) के अवसर पर बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झाँसी में ललित कला संस्थान द्वारा दो दिवसीय कला उत्सव “वाइब्रेंट गुजरात: कला, संस्कृति और सृजन” का आयोजन 30 अप्रैल से 1 मई तक किया जा रहा है। उत्सव का उद्घाटन 30 अप्रैल को होगा, जिसमें विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कलाकार और विद्यार्थी शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य गुजरात की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपराओं को एक मंच पर प्रस्तुत करना है। कार्यक्रम में ट्रेडिशनल आर्ट  जोन , रणन ऑफ़ कूच  एक्सपीरियंस , क्राफ्ट एंड  टेक्सटिल कार्नर और इंगेजमेंट जोन जैसे विशेष आकर्षण रहेंगे। साथ ही चित्रकला, रंगोली, पोस्टर, परिधान, पाककला व हस्तशिल्प प्रदर्शनी और बिक्री भी होगी। आयोजक डॉ. श्वेता पांडेय के अनुसार, यह उत्सव विद्यार्थियों को रचनात्मक मंच देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित करेगा।
इसके अतिरिक्त गरबा नाइट, खेलकूद, स्वच्छता अभियान और अन्य गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी।