सांसद अनुराग शर्मा व विधायक रवि शर्मा ने किया उद्घाटन
JHANSI NEWS: शहरवासियों को शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों का नया स्वाद और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पारिवारिक रेस्टोरेंट उपलब्ध कराने की दिशा में शुक्रवार को “आमंत्रण बैंक्वेट्स एंड फैमिली रेस्टोरेंट (प्योर वेज)” का भव्य शुभारंभ होटल भावना परिसर में संपन्न हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन झांसी-ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा एवं सदर विधायक रवि शर्मा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह प्रतिष्ठान पूर्व विधायक प्रतिनिधि, वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं समाजसेवी अशोक जैन तथा उनके सुपुत्र विकल्प जैन द्वारा शुरू किया गया है। उद्घाटन समारोह में शहर के व्यापारिक, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं धार्मिक क्षेत्रों की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लेकर नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक विकल्प जैन ने बताया कि “आमंत्रण बैंक्वेट्स एंड फैमिली रेस्टोरेंट” में पूरी तरह शुद्ध शाकाहारी (प्योर वेज) एवं जैन भोजन सहित विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य झांसी ही नहीं, बल्कि पूरे बुंदेलखंड के लोगों को स्वच्छ, स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन के साथ उत्कृष्ट पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां वातानुकूलित (एयर कंडीशंड) डाइनिंग हॉल, ओपन रेस्टोरेंट, लिफ्ट सुविधा एवं आकर्षक बैंक्वेट हॉल की व्यवस्था की गई है, जिससे पारिवारिक समारोह, सामाजिक आयोजन, जन्मदिन, वर्षगांठ एवं अन्य कार्यक्रमों का भी भव्य आयोजन किया जा सकेगा।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने प्रतिष्ठान की भव्यता, आधुनिक व्यवस्थाओं एवं उत्कृष्ट सुविधाओं की सराहना करते हुए अशोक जैन एवं विकल्प जैन को नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, महेश अग्रवाल (रेमंड), सुरेंद्र राय, संजय पटवारी, संतोष साहू, फिरोज नेता, मनमोहन गेंडा, अमर सिद्ध, महेश राय, अशोक जैन जैनित, ललित जैन, जैन समाज के महामंत्री कमल जैन, राजकुमार बाबा, इंजीनियर कोमलचंद जैन, वरिष्ठ पत्रकार रामसेवक अजारिया, शीतल तिवारी, राघव वर्मा, ओमप्रकाश बाबा, अनूप जैन, प्रदीप त्रिपाठी, सोमकांत निगम, कंचन आहूजा, उषा सेन, उषा सचान, रजनी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







