Home उत्तर प्रदेश आगजनी की घटना में उदयपुर पुलिस पर कार्रवाई से मुकरने का आरोप

आगजनी की घटना में उदयपुर पुलिस पर कार्रवाई से मुकरने का आरोप

PRATAPGARH NEWS: पखवारे भर पहले आगजनी की घटना मे उदयपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई न किये जाने पर पीड़ित ने अफसरो से इंसाफ की फरियाद की है। थाना क्षेत्र के माफीदार का पुरवा मंगापुर निवासी ओमप्रकाश मिश्र पुत्र स्व0 रामबहादुर मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी भूमिधरी मे संचालित हो रहे नर्सरी मे पचीस मई की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे आरोपियो ने आग लगा दी। आगजनी मे नर्सरी मे लगे आम, महुआ, नीम, शीशम, चिलबिल आदि के दर्जनों पेड़ जलकर राख हो गये। उलाहना देने पर आरोपियो द्वारा पीडित को जानलेवा धमकी दी गयी। पीडित की शिकायत पर उदयपुर का प्रभार संभाल रहे आईपीएस आफताब आलम ने केस दर्ज करने के निर्देश दिये थे। इस बीच आईपीएस आफताब आलम की टेªनिंग अवधि थाने से बीत गयी। इसके बाद पुलिस ने मामले को ठण्डे बस्ते मे डाल दिया। पीडित का कहना है कि घटना को लेकर आरोपी अभी भी धमकी दे रहे हैं। पीडित ने कार्रवाई की मांग को लेकर अफसरों से फरियाद की है।