Home उत्तर प्रदेश अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज

अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर पुलिस ने दुर्घटना में चालक की लापरवाही से युवक के गंभीर रूप से घायल होने को लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सांगीपुर थाना के सरपतरा मिसिरपुर निवासी श्रीराम वर्मा पुत्र स्व0 माधव ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती आठ जून को शाम आठ बजे उसका पुत्र रमेश कुमार वर्मा आमीशंकरपुर गांव में निमंत्रण के लिए जा रहा था। उदवत का पुरवा के समीप सांगीपुर से घुइसरनाथ की तरफ आ रहे वाहन ने उसके बेटे को कुचलते हुए चुटहिल कर दिया। बेटे की चीखपुकार पर आसपास के लोग दौड़े तब चालक ने भागने का प्रयास किया। इस बीच स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ कर चुटहिल के इलाज के लिए सांगीपुर सीएचसी ले आये। सीएचसी परिसर से चालक मौका देखकर रफूचक्कर हो गया। घायल रमेश का लखनऊ मेडिकल कालेज में इलाज जारी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।