JHANSI NEWS: अनुप्रिया पटेल के निर्देश एवं आर पी गौतम के आदेशानुसार विधानसभा झांसी की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव युवा मंच एवं झांसी विधानसभा प्रभारी ओमकार सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विजय कछवारे ने की। मुख्य अतिथि ओमकार सिंह ठाकुर ने कहा कि जिले के सभी मंचों के अध्यक्ष शीघ्र अपनी-अपनी कार्यकारिणी तैयार करें। उन्होंने बताया कि जोन का गठन पूरा हो चुका है और उन्हें सेक्टरों में विभाजित कर टीमों का गठन भी कर दिया गया है। अब सभी कार्यकर्ता मिलकर बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में झांसी की टीम पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी तथा प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा एवं नेम प्लेट लगाएगा। महानगर अध्यक्ष विजय कछवारे ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ता और पदाधिकारी होते हैं, क्योंकि वही लोग पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करते हैं। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल द्वारा संसद में उठाए गए मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि जातीय जनगणना, नीट परीक्षा में आरक्षण, केंद्रीय विद्यालय, आर्मी स्कूल और नवोदय विद्यालयों में आरक्षण लागू कराने सहित आउटसोर्सिंग भर्ती एवं मीडिया में आरक्षण जैसे कई जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया गया है।
उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति ही पार्टी की असली पूंजी है, इसलिए संगठन को और अधिक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तेजी से अपना दल (एस) की लोकप्रियता बढ़ रही है, उसी के बल पर वर्ष 2027 में पार्टी प्रदेश की नंबर एक पार्टी बनकर उभरेगी। युवा मंच महानगर अध्यक्ष अजहर कुरैशी ने कहा कि पार्टी में लगातार युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है, जिससे संगठन मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों का विश्वास पार्टी और अनुप्रिया पटेल के प्रति लगातार बढ़ता जा रहा है। बैठक में फैजान मीडिया प्रभारी महानगर, सिंधपाल सह मीडिया प्रभारी, करन थानुक, फिरोज मंसूरी, नीरज यादव, दक्ष वर्मा, अनिल कुशवाहा, गगन, आशिक खान, आकाश खान, सुमित अहिरवार, राजू सिंह, कालीचरण गौतम, मोहित, विशाल वर्मा, सोनू वर्मा, अरविंद पटेल, सचिन भारती सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







