Home उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम में शिक्षिका सुनीता कनौजिया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम में शिक्षिका सुनीता कनौजिया सम्मानित

PRAYAGRAJn NEWS: सृजन अंतर्राष्ट्रीय कला, साहित्य संस्कृति अयोध्या की ओर से अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम लखनऊ में आज आयोजित किया गया। इसमें हिन्दी हमारी पहचान (काव्य ), हिन्दी हमारी पहचान (आलेख), स्वावलंबन (पंचम संस्करण), सतत संरक्षण हमारा प्रयास और काव्य किरण का विमोचन हुआ। शैक्षिक संगोष्ठी में वक्ताओं ने हिन्दी हमारी पहचान, एआई तकनीक और प्रयोग ध् महत्व पर विचार रखा। इस दौरान सृजन अंतर्राष्ट्रीय साहित्य रत्न सम्मान, सृजन अंतर्राष्ट्रीय सह संपादक सम्मान, एनएमएमएसई गौरव सम्मान और सृजन सेवा सम्मान शिक्षक ध् शिक्षिकाओं को प्रदान किया गया। प्रयागराज के प्राथमिक विद्यालय बसहरा तरहार जसरा की शिक्षिका सुनीता कनौजिया (  मधु) को काव्य लेखन के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बुके, अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सृजन अंतर्राष्ट्रीय साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया। प्राथमिक विद्यालय बसहरा तरहार जसरा की शिक्षिका सुनीता कनौजिया ( मधु) ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सम्मानित किये जाने से शिक्षक ध् शिक्षिकाओं में उत्साह बढता है और वह आगे बढकर कार्य करने के लिए उत्साहित होते है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में शामिल होने से बहुत कुछ सीखने को मिलता है जिससे शिक्षण और साहित्य में निखार आता है उसका लाभ छात्र ध् छात्राओं के शिक्षण के दौरान उनको मिलता है। शिक्षिका सुनीता कनौजिया (  मधु) अटल बिहारी बाजपेयी नगर (नैनी) के विद्या नगर, डांडी की निवासी है।  उनका शिक्षण से विशेष लगाव है। उनको प्रकृति और पक्षियों से विशेष प्रेम है। अपने घर में तीन दर्जन गौरैया का घोसला लगा रखा है जिसमें गौरैया रहती है उनको दाना, पानी की व्यवस्था करते हुए उनकी देखभाल करती है।विद्यालय में बच्चों को नवाचार से शिक्षण कराती है। शिक्षिका सुनीता कनौजिया का कहना है कि बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षण कराना उनकी प्राथमिकता है जिससे कि बच्चे पढ – लिखकर आगे बढ सके।