PRATAPGARH NEWS: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने योगाभ्यास कर क्षेत्रवासियों को स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक विनोद सरोज ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए तथा लोगों से नियमित रूप से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। इस दौरान राजू यादव, रवि सरोज, उमेश, मूर्ति व अतहर यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।







