Home उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण इकाई की मासिक बैठक संपन्न

अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण इकाई की मासिक बैठक संपन्न

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण इकाई की  जिला, नगर, ब्लॉक के पदाधिकारियों की मासिक बैठक रविवार को संरक्षण के जिला कैंप कार्यालय विनायक सदन न्यू कॉलोनी महुवरिया पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय एडवोकेट ने की। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। तय किया गया कि संरक्षण सेवा और संघर्ष के बल पर मिर्जापुर जनपद में पीड़ित एवं शोषित व्यक्तियों को न्याय दिलाने के लिए कार्यक्रम चलाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 26 अगस्त 2026 को बारावफात के पावन पर्व पर मिर्जापुर नगर के पक्की सराय में सेवा कार्यक्रम किया जाएगा और 1 सितंबर 2026 को जिला मंडलीय चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में जनपद के नए जिलाध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसमें जयप्रकाश सेठ को तीसरी बार सर्वसम्मति से संरक्षण का जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं सोनभद्र का नया जिलाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा को चुना गया। बैठक में मीरजापुर, सोनभद्र, भदोही और वाराणसी के जिला अध्यक्षों द्वारा नई कमेटी घोषित की गई और अपने कार्यक्रमों की रिपोर्ट बैठक में प्रस्तुत की गई। बैठक में दर्जनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर उन्हें नए दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय एडवोकेट ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण पूरे भारत में मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्य करने वाला सबसे बड़ा संगठन है। हम भारत के संविधान को ही अपना पवित्र ग्रंथ मानते हैं और भारत के प्रत्येक नागरिक के मानवाधिकार की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल खालिद खान, जिला अध्यक्ष वाराणसी विजय कुमार यादव, जिला अध्यक्ष भदोही नंदलाल पांडेय, मंडल अध्यक्ष सिकंदर अली, आजाद आलम, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, शिव नारायण तिवारी, सुजीत कुमार वर्मा एडवोकेट, प्रदेश सचिव मोहम्मद आरिफ, मुन्नू लाल, सिद्धार्थ त्रिपाठी, आनंद कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष गुलाबचंद, नफीसुल मुस्तफा रिजवी, अभय कुमार त्रिपाठी, अंशु कुमार दुबे, छोटेलाल तिवारी, रूपा दुबे, जियाउद्दीन अंसारी, रमेश सोनी, रेखा देवी, अंजनी, प्रमिला, राजेश श्रीवास्तव, सनी सिंह, दीनानाथ, अमित कुमार वर्मा, शिव कुमार कसेरा, दीपक कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह, विकास सिंह, अशोक कुमार, रविंदरजीत शर्मा, आनंद कुमार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।