जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
BHADOHI NEWS: जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक सोमवार को विधायक औराई दीनानाथ भास्कर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि भदोही जईम बेग, सीडीओ बालगोविंद शुक्ल, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य मौजूद रहे। इस दौरान विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि जनपद में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक एक महत्तपूर्ण बैठक है। जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधि उत्तरदायी होते है, सभी जनप्रतिनिधि जो नामित सदस्य है वो कही न कही योग्यता रखते है तथा जनता के माध्यम से चुन कर आते है, सभी का कर्तव्य है की वो जनपद को विकास के पथ पर ले जाए। क्योंकि लोकतांत्रिक व्यवस्था मे विकास जिम्मेदारी का पथ है ओर सभी जनप्रतिनिधि इसके जिम्मेदार है। श्री भास्कर ने उपस्थित अधिकारियो से कहा कि जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों का भी प्रस्ताव लिए जाए। इसके अतिरिक्त जनपद मे स्वास्थ्य,शिक्षा, विद्युत सिचाई,किसानो के लिए खाद वितरण, आदि पर विशेष ध्यान देते हुए इन विभागों से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा कि विद्युत बिल एवं चेकिंग के नाम किसी को बिना वजह परेशान न किया जाए। विधायक औराई ने पीपर गांव में आग से मृत्यु व्यक्ति को शासन द्वारा अनुदान दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों दिए। बहरइची कंपोजिट विद्यालय के पास कुछ काश्तकारों की जमीन का सीमांकन करने के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। कहा कि कोई सड़क खराब पाई जाए तो संबंधित विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। भगोड़ा नहर की पुलिया से लालानगर तक खराब सड़क की जांच करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए। जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक में सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस मौके पर समस्त ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं डीडीओ ज्ञानप्रकाश, समस्त बीडीओ एवं अन्य संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।







