VARANASI NEWS: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के बैनर तले आज मंगलवार को समस्त कार्यालयों पर एक साथ शाम-5 बजे कार्यालय अवकाश के बाद आक्रोशित बिजली कर्मियो ने बिजली के निजीकरण एवं उत्पीड़नात्मक कार्यवाही के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान समस्त कार्यालयों के हजारो अभियंता, अवर अभियंता, नियमित एवं संविदाकर्मियों ने बिजली के निजीकरण और वेतन रोकने आदि उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से प्रभावी हस्तक्षेप कर तत्काल निजीकरण का प्रस्ताव निरस्त कराने के साथ ही समस्त उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों को समाप्त करने का किया अपील है।







