SIDHARTHNAGAR NEWS: सावन के चौथे सोमवार के पावन अवसर पर शोहरतगढ़ में शिवभक्तों का उत्साह चरम पर रहा। नगर पंचायत के विभिन्न स्थानों पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।
नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड नंबर 15, मोतीलाल नगर स्थित इक्कावान तिराहे पर शाम 7 बजे एक विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इसके अध्यक्ष अजय कसौधन थे। इस दौरान तीरथ मौर्य, विकास कसौधन, दीपक मद्धेशिया, अभय सिंह, संतोष कसौधन, अमन कसौधन और अमित कसौधन समेत अन्य शिव भक्तों ने प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी संभाली। इसी तरह, वार्ड नंबर 14, मां भारती नगर में भारत माता चौक के पास भी प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। इसके आयोजक विनय वर्मा, डब्बू कसौधन, महेंद्र वर्मा, अमन कसौधन, महतो लाल वर्मा, मनीष वर्मा और राम किशोर थे।
शोहरतनाथ शिव मंदिर पर भी प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल और अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने खुद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित कराया। इस अवसर पर नगर पंचायत के कर्मचारी और शिव भक्त राममिलन चौधरी, अनूप कसौधन, आशीष गौतम, मनोज चौहान, आदित्य शर्मा और सनी वरुण मौजूद रहे। प्रसाद ग्रहण करने के बाद शिवभक्त अन्य मंदिरों की ओर प्रस्थान करते दिखे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि शिव भक्तों की सेवा करना पुण्य का काम है और इससे उन्हें अत्यंत खुशी मिलती है।







