Home उत्तर प्रदेश परिषदीय विद्यालय के नाम सुरक्षित भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम...

परिषदीय विद्यालय के नाम सुरक्षित भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम से शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू तहसील क्षेत्र के मधवामई गांव में परिषदीय विद्यालय के नाम सुरक्षित भूमि पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं, ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर उक्त भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराए जाने की मांग की है। सिराथू तहसील क्षेत्र के मधवामई गांव निवासी राजेश सिंह , बिहारी लाल , रवि शंकर ,ज्ञानचंद्र  , श्रवण  , महावीर , इसरार , अशोक कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को सिराथू तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि मधवामई गांव में प्राथमिक विद्यालय की सुरक्षित भूमि पर भवन बना है शेष भूमि उच्च प्राथमिक विद्यालय के नाम प्रस्तावित है जो निर्मित नहीं है, पांच विश्वा के करीब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नाम अंकित है, ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि की मिली भगत से कुछ लोग उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे हैं, ग्रामीणों ने उक्त भूमि को अवैध कब्जे को मुक्त कराए जाने की मांग की है। इस मामले जिलाधिकारी कौशांबी डॉ अमित पाल ने तहसीलदार को जांचकर कार्यवाही के आदेश दिए हैं।