Home Blog नवीन पाण्डेय बने कृषि प्राविधिक सहायक कहा कि शुरुआत है, पीसीएस में...

नवीन पाण्डेय बने कृषि प्राविधिक सहायक कहा कि शुरुआत है, पीसीएस में सेलेक्शन कराना है

प्रयागराज। उप्र लोकसेवा आयोग प्रयागराज ने आज कृषि प्राविधिक सहायक का फाइनल रिजल्ट घोषित जिसमें अम्बेडकर नगर जिले के नवीन पाण्डेय का चयन हो गया है। इससे उत्साहित होकर नवीन पाण्डेय के दोस्तों ने सलोरी के काटजू बाग स्थित बहादुर सेठ की दुकान पर मिठाई खिलाकर बधाई दिया।  कृषि प्राविधिक सहायक के पद पर चयनित नवीन पाण्डेय का कहना है कि सफलता जरूर मिल गयी है लेकिन यह शुरुआत है। और परिश्रम करके अच्छे पद पर जाना है।
कृषि प्राविधिक सहायक पद पर चयनित नवीन पाण्डेय अम्बेडकर नगर जिले के ग्राम बलईपुर पोस्ट सैयदही निवासी है। पिता श्री सुरेन्द्र पाण्डेय कृषक और माता श्रीमती सुनीता पाण्डेय है। यह चार भाई और एक बहन है। बडे भाई आईआईएस, दूसरे बैक मैनेजर और सबसे छोटे भाई भी तैयारी कर रहे है। उन्होंने सफलता का श्रेय माता – पिता और भाईयों को दिया है।
नवीन पाण्डेय ने बताया कि
प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा हाई स्कूल और इंटर तक गांव में हुई है। यूजी पीजी एग्रीकल्चर गणेश रॉय पीजी कॉलेज डोभी, जौनपुर से किया।  प्रयागराज में पीसीएस की तैयारी करने वर्ष – 2017 में आये और सलोरी में कमरा लेकर रहने लगे। पीसीएस की तैयारी करने लगे। 2018 – 19 में पीसीएस प्री क्वालीफाई किया। नवीन पाण्डेय ने कहा कि अभी आगे बढना है, यह तो शुरुआत बस भर है।
उल्लेखनीय है कि  विज्ञापन-2024 के रिक्त 3446 पदो का रिजल्ट आज दोपहर में घोषित किया जिसमें नवीन पाण्डेय कृषि प्राविधिक सहायक के पद पर चयनित हुए है।