Home उत्तर प्रदेश आठवीं माहे मोहर्रम: फौजे हुसैनी के अलमबरदार ग़ाज़ी अब्बास की शहादत पर...

आठवीं माहे मोहर्रम: फौजे हुसैनी के अलमबरदार ग़ाज़ी अब्बास की शहादत पर ग़मज़दा रहे अज़ादार

PRAYAGRAJ NEWS: चक जीरो रोड स्थित इमामबाड़ा डिप्टी जाहिद हुसैन में आठवीं मोहर्रम की मजलिस का आयोजन किया गया! मजलिस को मौलाना सैयद ज़मीर हैदर रिज़वी ने फौजे हुसैनी के अलमबरदार ग़ाज़ी अब्बास की शहादत का जिक्र किया कहा तीसरी मोहर्रम से यज़ीदी लश्कर ने नहरे फोरात पर पहरा लगा दिया जिसके कारण खैमा ए हुसैनी में एक बूंद भी पानी नहीं था बच्चे अल अतश अल अतश की सदाएं बुलन्द कर रहे थे ग़ाज़ी अब्बास नहरे फोरात से पानी लेने गए थे जहां यज़ीदी लश्कर ने उन्हें तीर और भालों से ज़ख्मी कर दिया मश्कीज़ा जिसमें पानी भरा था उसे भी तीर मार कर छेद दिया गया और हज़रत अब्बास को शहीद कर दिया गया यह वाक़ेया सुन कर अज़ादार सिसकियां लेकर रोने लगे।मजलिस का आगाज मंजरुल हिंदी की सोजख्वानी  से हुआ बाद मजलिस गुलाब के फूलों से सजाकर सफेद चादर में लाल रंग डालकर दुलदल व परचम ए अब्बास निकाला गया जिसकी जियारत के लिए हजारों की तादाद में जायरीन जमा हो गए या अली या हुसैन की सदाओ के साथ मातमी अंजुमन ने जमकर मातम किया ।अंजुमन हैदरिया के नोहा खान हसन रिजवी ने कर्बला की दर्दनाक मंजर कशी करते हुए नौहा पढ़ा।जिसमें सभी की आंखें नम हो गई ! इसी तरह आठवीं मोहर्रम को दरियाबाद से 20 साल पुराना जुलूस निकाला गया जिसमें मौलाना आमिरुर रिजवी ने शहादत का गमगीन  जिक्र किया और  अंजुमन नकविया  के नौहा ख़ान शाहरुख शबी हसन ने रौनक साफीपूरी का कलाम पढ़ा। माहे मोहर्रम की नवीं को चक जीरो रोड स्थित इमामबाड़ा डिप्यूटी ज़ाहिद हुसैन में दिन में ठीक ग्यारह बजे अशरा ए मोहर्रम की नवीं मजलिस को मौलाना सैय्यद ज़मीर हैदर खिताब करेंगें तत्पश्चात झूला हज़रत अली असगर व ताबूत हज़रत अली अकबर निकाला जायेगा अन्जुमन हुसैनिया कदीम दरियाबाद के नौहाख्वान शाह बहादर यूशा बहादर व गुड्डू भाई नौहा और मातम कि सदा बुलन्द करेंगे।वहीं रात्रि के नौ बजे मीरगंज इमामबाड़े से जुलूस निकाला जायेगा जिसमें अन्जुमन मोहाफिज़े अज़ा क़दीम दरियाबाद व अन्जुमन अब्बासिया रानी मण्डी शिरकत करेगी ज़ुलजनाह व अलम की  ज़ीयारत कराई जाएगी।जुलूस लोकनाथ चौराहा,कोतवाली से मुड़ कर रानी मण्डी पहुंच कर सम्पन्न होगा।उक्त सूचना सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने दी।