Home आस्था ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर शहरभर में सजे भंडारे, श्रद्धालुओं...

ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर शहरभर में सजे भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

मंदिरों, चौराहों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित हुए भव्य भंडारे व शरबत वितरण कार्यक्रम
FATEHPUR NEWS: ज्येष्ठ माह के अंतिम एवं आठवें बड़े मंगलवार के अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिरों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशाल भंडारों और शरबत वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ विभिन्न स्थलों पर उमड़ी और लोगों ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसी क्रम में सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में आरईडी विभाग द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर आरती के साथ हुआ। इसके बाद भगवान को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी एवं बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विकासपुरी, जेई संदीप दुबे, जेई नरेंद्र गुप्ता, जेई विवेक सिंह, जेई शिव श्याम, एई प्रमोद कुमार मोहना, ठेकेदार सूरज सिंह, धर्मेंद्र सिंह परिहार, इंद्रजीत लोधी, हिमांशु राठौर, अभिषेक गुप्ता, राजन गुप्ता, अंकित मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, बिल्लू गुप्ता, अनूप चौरसिया, टीटू दुबे, अखिलेश सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे। वहीं चौक स्थित हनुमान मंदिर में मंदिर कमेटी द्वारा पप्पन रस्तोगी एवं मोनू रस्तोगी के नेतृत्व में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में विधिवत आरती एवं पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी एवं बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान हरिओम रस्तोगी, जगदीश रस्तोगी, शिवाकांत चौरसिया, जगन्नाथ गांधी, वीरेंद्र पांडेय, राजा रस्तोगी, सतीश गुप्ता, कालका मोदनवाल, राजू पुरवार, संजीव चौरसिया, उज्ज्वल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा पक्का तालाब स्थित अनंत गार्डन, लखनऊ रोड में भंडारे एवं शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. अमित मिश्रा, नीतू लाल, चंद्र त्रिपाठी, संजय लाल, सुशील गुप्ता, केतन गुप्ता, अश्विनी बाजपेयी, आकाश गुप्ता, धनंजय द्विवेदी, गणेश प्रसाद गुप्ता सहित अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं की सेवा की। उधर वर्मा चौराहा, चौक रोड स्थित सृष्टि किराना स्टोर द्वारा भी बड़े मंगल के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। यहां श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी एवं बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में राकेश कुमार साहू, अनिल महाजन, रेखा साहू एवं विकास साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त राधानगर स्थित पुराने शिव मंदिर के समीप मुन्ना गुप्ता सराफा वाले द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो दोपहर से लेकर देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान अनुज गुप्ता, उमेश गुप्ता, गौरव गुप्ता सहित अनेक लोगों ने श्रद्धालुओं को शरबत वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। बड़े मंगल के अवसर पर पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के जयकारों के बीच प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आस्था का परिचय दिया।