Home उत्तर प्रदेश कोचिंग संस्थानों के लिए नियामक प्राधिकरण बने : धनंजय सिंह

कोचिंग संस्थानों के लिए नियामक प्राधिकरण बने : धनंजय सिंह

JAUNPUR NEWS: लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान में आग लगने से 15 से अधिक छात्र-छात्राओं की मौत पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा प्रदेश में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। धनंजय सिंह ने मुख्यमंत्री से कोचिंग संस्थानों के संचालन के लिए एक स्वतंत्र एवं प्रभावी नियामक प्राधिकरण (रेगुलेटरी अथॉरिटी) गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं की नियमित निगरानी के लिए ऐसी व्यवस्था आवश्यक है। उन्होंने दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।