Home उत्तर प्रदेश आपातकाल में जेल गए लोकतंत्र सेनानियों का भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने...

आपातकाल में जेल गए लोकतंत्र सेनानियों का भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने किया सम्मान

MIRZAPUR NEWS: पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने आपातकाल के 51वी वर्षगांठ पर नगर के विभिन्न वार्डों में रहने वाले लोकतंत्र सेनानियों बरौंधा वार्ड के बालनाथ तिवारी,संगमोहाल निवासी नारायणदास गुप्ता के घर पहुंचकर अंगवस्त्र,माल्यार्पण और भगवत गीता देकर उन्हें सम्मानित किया।कांग्रेस शासन द्वारा देश के संविधान की हत्या कर और लोकतंत्र के इस काले अध्याय को लागू कर इन लोगों को जेल भेजे जाने की आप बीती को भाजपा नेता ने सुना।लोकतंत्र सेनानियों ने बताया कि आपातकाल के दौरान उन्हें संघर्ष का सामना करना पड़ा और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया गया।भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने देश में आंतरिक अशांति और राजनीतिक अस्थिरता का हवाला देकर आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी।देश के कई बड़े नेताओं जय प्रकाश नारायण,अटल बिहारी बाजपेयी,लालकृष्ण आडवाणी जैसे कई नेताओं को जेल में डाल दिया गया था,मीडिया को भी खबर छापने से पहले सरकार की अनुमति लेनी पड़ती थी,बिना मुकदमे के बड़ी संख्या में लोगों को जेलों में बंद कर दिया गया था।सरकार की नीतियों का विरोध करने पर मीरजापुर जिले से भी कई लोकतंत्र सेनाओं को कई महीने जेल में काटने पड़ी थी,आज ऐसे ही लोकतंत्र के सेनानियों के घर पहुंचकर आपातकाल की घटनाओं की आपबीती सुनी और उन सभी को सम्मानित करने का भी काम किया गया।इस मौके पर पश्चिमी अध्य्क्ष नितिन विश्वकर्मा,प्रीतम केसरवानी,प्रदीप सोनकर, महेश वर्मा,रामकुमार तिवारी,बाबूराम गुप्ता,अजय अग्रहरि,शिव कुमार पटेल,रमेश यादव,राजेश पाण्डेय,शिवांशु सिंह, कृष्ण कुमार सिंह,दीपा उमर,भोला सोनकर,शंकर बिंद,सुनील चौधरी,राहुल जैन,गोपाल अग्रवाल,पुनीत मिश्रा,आनंद किशोर, संजय जायसवाल,श्रीकिशन कसेरा,द्वारिका साहू,रविकर सिंह, काजू गुप्ता, सुनील मोदनवाल,मनोज गुप्ता,सुमन यादव सहित अन्य मौजूद रहें।