प्राइमरी से लेकर 12 वीं तक हिन्दी – अंग्रेजी माध्यम में होगी पढाई
करछना विधायक की पहल पर खुल रहा माडर्न विद्यालय, किया
भूमि पूजन
18 माह में होगा निर्माण कार्य पूरा : बीएसए अनिल कुमार
प्रयागराज। जनपद मुख्यालय से 25 किमी दूर यमुनापार के
करछना के डीहा गांव में आज
मुख्य मंत्री कंपोजिट मॉडल स्कूल के लिए भूमि पूजन हुआ। यह भूमि पूजन करछना के विधायक पियूष रंजन निषाद ने किया। इस दौरान बीएसए अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी और बडी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।
करछना के विधायक पियूष रंजन निषाद की पहल पर मुख्य मंत्री कंपोजिट मॉडल स्कूल व करछना में खुल रहा है। करछना के विधायक पियूष रंजन निषाद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से लखनऊ में भेटकर अपने क्षेत्र में माडर्न विद्यालय खोलने की मांग की थी जिससे कि क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।
बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि इस मुख्य मंत्री कंपोजिट मॉडल स्कूल का निर्माण 18 माह में होना है जिसके निर्माण के लिए शासन ने 26 करोड रूपये का बजट मंजूर किया है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय के निर्माण के बाद क्षेत्र के बच्चों को प्री प्राइमरी से लेकर इण्टरमीडिएट तक हिन्दी और अंग्रेजी में पढाई का मौका मिलेगा और वह आगे बढ सकेगे।







