Home उत्तर प्रदेश हिंदी प्रतिभा सम्मान समारोह में  29 बच्चें पुरस्कृत, मिली घडी

हिंदी प्रतिभा सम्मान समारोह में  29 बच्चें पुरस्कृत, मिली घडी

बाला प्रसाद कुशवाहा इंटर कॉलेज बलरामपुर बरेठी में हुई प्रतियोगिता 

PRAYAGRAJ NEWS: बाला प्रसाद कुशवाहा इंटर मीडिएट कॉलेज बलरामपुर बरेठी प्रयागराज  में आयोजित विषय आधारित हिंदी प्रतिभा सम्मान समारोह में कॉलेज के 29 बच्चों को पुरस्कार स्वरूप कलाई घड़ी प्रदान कर माल्यार्पण और लड्डू खिलाकर आज सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के संयोजक,संचालक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट)  के  जिला उपाध्यक्ष विजय प्रकाश भारतीय विद्रोही ने कहा कि हिन्दी भाषा हर भारतीय का सम्मान और स्वाभिमान है l हिन्दी भाषा ही है जिसने भगवान राम को जनमानस में लोकप्रिय बना दिया l हिन्दी आज उपेक्षित हो रही हैl ऐसे विषय समय में इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को प्रोत्साहित करते हैं l विद्यालय की 27 छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में 90 से अधिक अंक प्राप्त किए हैंl जिसमें अधिकतम 98 अंक 5 छात्राओं अनामिका, प्रतिभा विश्वकर्मा,लकी यादव,अनु यादव,अर्पिता यादव ने अर्जित कर विद्यालय और शिक्षकों का मान बढ़ाया है l कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य शम्भूनाथ ने की। इस दौरान आशाराम,स्वतंत्र कुमार,बृजेश पटेल,सुरेन्द्र प्रताप सिंह,रंजीत कैथवास,कुलदीप पटेल,विमलेश यादव,नरेंद्र पटेल,लारेब हसन नकवी आदि शिक्षकों ने बच्चों उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन किया। सम्मानित हुए बच्चों में सुमन, राधा, संध्या, साक्षी, अंजली, अनामिका, खुशी, खुशी बानो, रिया, मनू, श्रेया, सौम्या, अनवी, शिफा बानो, सिद्धी, आस्था, खुशी कौर सहित अन्य बच्चे सम्मिलित हुए.