Home उत्तर प्रदेश हरियाली का दिया संदेश भाजपाइयों व व्यापारियों ने एक पेड़ माँ के...

हरियाली का दिया संदेश भाजपाइयों व व्यापारियों ने एक पेड़ माँ के नाम के लगाकर धरती पर

PRAYAGRAJ NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे प्रिय मिशन वृक्षारोपण में से एक पेड़ माँ के नाम के तहत आज भाजपाइयों व व्यापारियों ने मिलकर क्षेत्र के भदरी स्थित एक बाग में वृक्ष लगाकर धरती पर हरियाली का संदेश देने का कार्य किया। बता दे कि प्रधानमंत्री के इस मिशन को पूरा करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज भाजपा जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा विजय पटेल के नेतृत्व में इस अभियान के तहत पीपल का वृक्ष लगाकर धरती पर हरियाली बनी रहने का संदेश देने का कार्य किया और कहा कि वृक्ष लगाने से धरती पर जहां हरियाली बनी रहती है तो वहीं पर सुंदरता भी बनी रहती है। वृक्ष सभी को लगाना चाहिए। इसी तरह भाजपा समर्थक दल प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा रामनरेश विश्वकर्मा ने भी इस अभियान के तहत एक पेड़ लगाकर इनको जीवन का आधार बताया और इनके संरक्षण का संकल्प भी लिया । इसी तरह उ प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र केसरवानी ने भी एक पेड़ माँ के नाम के अभियान को आगे बढ़ाते हुए एक वृक्ष लगाकर प्रकृति और मातृत्व का सम्मान बताते हुए इसकी जमकर सराहना की और वृक्ष को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अभियान के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष पांडेश्वरनाथ धाम  नवल किशोर द्विवेदी ने भी इस अभियान में शामिल होकर मंत्रोच्चार के साथ पीपल का एक वृक्ष लगाया और इसे लोगो को प्राणवायु ,छाया,व औषधियाँ प्रदान करने वाला बताया साथ ही साथ सबको एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान में व्यापारी नेता महिला मोर्चा व पूर्व प्रत्याशी लोकसभा फूलपुर महिमा पटेल ने भी इस अभियान को और सफल बनाने के लिए एक पेड़ लगाया और इसीआने वाली पीढ़ियों के लिये सबसे बहुमूल्य विरासत बताया । साथ ही साथ प्रधानमंत्री के इस कार्य की जमकर सराहना भी किया। इस अभियान में प्रमुख रूप से धीरेन्द्र केसरवानी, विजय गुप्ता,राहुल केसरवानी ,रंजीत केसरवानी, अधिवक्ता शिव पूजन पटेल, ललित कुमार, प्रिंस कुमार, रामनरेश विश्वकर्मा, प्रियांशू केसरवानी, शीबू सिंह, संजय पांडेय, संजय केसरवानी आदि व्यापारी व भाजपाई उपस्थित रहे।