Home उत्तर प्रदेश सिद्ध पीठ शनि देव धाम में तीन दिवसीय अनुष्ठान की हुई पूर्णाहुति

सिद्ध पीठ शनि देव धाम में तीन दिवसीय अनुष्ठान की हुई पूर्णाहुति

बुद्ध पूर्णिमा पर धाम में श्रद्धालुओं की रही भीड़, भंडारा में सैकड़ों ने चखा प्रसाद
LAL GOPALGANJ/PRAYAGRAJ NEWS: क्षेत्र के बिजलीपुर शिवरतन का पुरवा स्थित शिव दरबार शनि देव धाम में वैशाख बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महाशिवरात्रि से प्रारंभ हुआ व्रत हवन-यज्ञ एवं महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के गंगापार जिलाध्यक्ष एवं धाम के ट्रस्टी संजय तिवारी ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्य रूप से गंगा भक्त नोज तिवारी द्वारा विगत तीन महीनों से किए जा रहे कठिन अनुष्ठान एवं व्रत की पूर्णाहुति दी गई। उन्होंने धाम की महिमा का बखान करते हुए कहा कि श्रावण मास में यहां पूरे महीने ओम नमः शिवाय का अखंड संकीर्तन एवं प्रतिदिन भंडारे का आयोजन होता रहा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक शनिवार को सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ के उपरांत भक्तों को खिचड़ी व लड्डू का प्रसाद वितरित किया जाता है। बताया कि धाम में श्रद्धालुओं को न्याय के देवता शनि देव के साथ बाबा खाटू श्याम, श्री लक्ष्मी नारायण तथा काल भैरव सरकार के दर्शन प्राप्त होते हैं। पूर्णाहुति कार्यक्रम में पंडित सोनू मिश्रा, पंडित धर्म नारायण, अवधेशचंद मिश्र, आनंदी प्रसाद, अनिल तिवारी, जितेंद्र, कुलदीप, हर्षित, शिवदीप, अक्षय दीप, प्रिंस तिवारी, विजय यादव आदि रहे।