Home उत्तर प्रदेश साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष ज़र्रेयाब खान का भव्य स्वागत

साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष ज़र्रेयाब खान का भव्य स्वागत

पत्रकारिता समाज को जागरूक करने का सबसे बड़ा माध्यम: ज़र्रेयाब खान

डिजिटल पत्रकारिता में सत्य और निष्पक्षता जरूरी : शीबू खान
FATEHPUR NEWS: पत्रकारों एवं कलमकारों का शीर्ष संगठन साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) के प्रदेश उपाध्यक्ष ज़र्रेयाब खान, संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान व प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी के साथ कस्बा प्रेम नगर आगमन पर पत्रकारों एवं समाजसेवियों द्वारा जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। उनके पहुंचते ही समर्थकों और पत्रकार साथियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर फूल-मालाओं, बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने ज़र्रेयाब खान का जोरदार स्वागत करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने हमेशा पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया है तथा डिजिटल और साइबर पत्रकारिता को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में पत्रकारिता केवल खबरों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि समाज को जागरूक करने और सच्चाई को सामने लाने की बड़ी जिम्मेदारी भी पत्रकारों के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव के बीच पत्रकारों को सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए।
उन्होंने युवा पत्रकारों से तकनीकी ज्ञान बढ़ाने, सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने तथा फर्जी खबरों से बचते हुए तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइबर पत्रकारिता के इस दौर में हर पत्रकार को अपनी विश्वसनीयता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है और यही पत्रकारिता की असली पहचान भी है। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकार हितों की रक्षा करने तथा पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर भी चर्चा की गई। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान ने अपने वक्तव्य में कहा कि  सच को सामने लाने का कार्य आसान नहीं होता, लेकिन जो पत्रकार बिना दबाव और निष्पक्षता के साथ समाज के मुद्दों को उठाते हैं, वही वास्तविक रूप से समाज के हितैषी कहलाते हैं। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम समझा जाए। उन्होंने युवा पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग सकारात्मक सोच और सच्चाई के साथ करें, ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और लोगों तक सही जानकारी पहुंचे। साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और संगठन को मजबूत बनाकर पत्रकार हितों की आवाज को और बुलंद किया जा सकता है। उपस्थित लोगों ने भरोसा जताया कि संगठन आने वाले समय में पत्रकारों की आवाज को और मजबूती से उठाने का कार्य करेगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, जिला कार्यकारणी सदस्य डॉक्टर जेपी चौहान, जिला सचिव धीर सिंह यादव, जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार विश्वकर्मा, तहसील खागा कोषाध्यक्ष ताज आब्दी (पूर्व प्रधान), ऐरायां ब्लॉक महासचिव मेराज अहमद के साथ पत्रकार प्रदीप कुमार, संदीप निर्मल, अजय कुमार सहित कई पत्रकार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।