KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक होटल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रास्ते को बंद कराने गए हाईवे के प्रबंधक व कर्मचारियों के साथ मारपीट व धक्का मुक्की करने लगे , प्रबंधक की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में होटल मालिक सहित कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना इकाई के प्रबंधक प्रदीप कुमार ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह छः मई को कोखराज थाना क्षेत्र के जायसवाल होटल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रास्ते को बंद कराने गए थे इस दौरान होटल मालिक व कर्मचारी मारपीट व धक्का मुक्की करते हुए धमकी देने लगे, प्रबंधक की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में होटल मालिक व अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





