Home उत्तर प्रदेश जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, विपक्षी के विरुद्ध केस दर्ज

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, विपक्षी के विरुद्ध केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बसोहनी गांव निवासी अयोध्या प्रसाद पुत्र स्व माता शरन यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह पांच मई की सुबह नौ बजे के करीब अपने मकान का निर्माण कार्य करवा रहा था, इस दौरान विपक्षी गाली गलौच करने लगे और दिवाल व दरवाजा तोड़ने लगे , पीड़ित का आरोप है कि इस बात का विरोध करने पर विपक्षी उसके नाती मनीष पुत्र लालता प्रसाद के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे, चोटिल नाती का इलाज के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने विपक्षी संतोष , खुन्नी लाल , अशर्फी लाल , मुलायम के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।