Home उत्तर प्रदेश संदिग्ध दशा में नवविवाहिता का फांसी के फंदे से लटका मिला शव

संदिग्ध दशा में नवविवाहिता का फांसी के फंदे से लटका मिला शव

मायके पक्ष के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का लगाया आरोप
KAUSHAMBI NEWS: जिले में एक नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई है। नवविवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। मृतका की शादी दो साल पहले ही हुई थी,मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पिपरी थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में बीती रात एक नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों मे शव कच्चे मकान की धन्नी में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई अरविंद ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसने दो साल पहले अपनी बहन बबली की शादी सूरज पुत्र फूलचंद्र के साथ धूमधाम से की थी, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष लंबे समय से दहेज की मांग कर रहा था और मांग पूरी न होने पर उसकी बहन की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया। परिजनों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।सूचना पर पहुंची पिपरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।