Home उत्तर प्रदेश विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया प्रताणित कर मारपीट का आरोप

विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया प्रताणित कर मारपीट का आरोप

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के रूपनारायणपुर गांव की एक विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आएदिन प्रताणित कर मारपीट करते हैं, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के रूपनारायणपुर गांव निवासी सीमा देवी पत्नी अजय पटेल ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले हुई थी, पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर, नन्द व पति दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर आएदिन उसको प्रताणित कर मारपीट करते हैं और खाना खर्चा नहीं देते हैं। पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस जांच पड़ताल कर कार्यवाही में जुट गई है।