Home उत्तर प्रदेश महिला के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में तीन के विरुद्ध...

महिला के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के खैरवा नारा गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके विपक्षी उसके साथ मारपीट व अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के खैरवा नारा गांव निवासी राममुनि पत्नी स्व रणजीत सिंह ने मंझनपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 20 जून की सुबह वह अपने खेत में काम कर रही थी, पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके विपक्षी गाली गलौच कर मारपीट करने लगे और अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भैरव प्रसाद , संदीप सिंह व जयसिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।