Home उत्तर प्रदेश राधेश्याम आगवेंद्र इंटर कॉलेज रैकरी में मेधावी छात्र हुए सम्मानित

राधेश्याम आगवेंद्र इंटर कॉलेज रैकरी में मेधावी छात्र हुए सम्मानित

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के छात्रों को मिला ‘युवा गौरव प्रतिभा सम्मान’
MIRZAPUR NEWS: राजगढ़ विकासखंड क्षेत्र के न्याय पंचायत धौरहा अंतर्गत ग्राम सभा रैकरी स्थित राधेश्याम आगवेंद्र इंटर कॉलेज में मंगलवार को ‘युवा गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। इस अवसर पर हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को डॉ. एस.पी. पटेल द्वारा सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट परीक्षा में शशि कुमार ने 70 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुप्रिया सिंह 69 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और रुचि सिंह 68 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। इसी क्रम में, हाई स्कूल की परीक्षा में आकाश संतोष मौर्य ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। प्रिया पटेल 74 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और आंचल यादव 70 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विद्यालय के प्रबंधक इंद्रपाल सिंह की उपस्थिति में सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सफलता केवल कड़ी मेहनत से ही प्राप्त की जा सकती है और उन्हें अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। इस समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य हंस नारायण सिंह, लिपिक बाबूलाल, रविंद्र भारती, सुमन लता, सुप्रिया सिंह, आराधना सिंह सहित सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।