MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) मंगलवार को 21 दिवसीय गविष्ठी यात्रा लेकर विंध्याचल पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिंदू-हिंदू बोल रहे हैं और गाय की बोटी तौल रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश से 45% से ज्यादा गौ मांस का निर्यात होता है, यह सरकारी आंकड़ा है। गोरखपुर से निकली गविष्ठी यात्रा सोमवार को विंध्याचल पहुंची। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गायों की रक्षा का संकल्प लेकर यह यात्रा निकली है जो 20 जुलाई को खत्म होगी। 24 जुलाई को 3लखनऊ में प्रदर्शन कर गायों की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने कहां कि गौ रक्षा की बात करने वाले उत्तर प्रदेश से 45% से ज्यादा गौ मांस का निर्यात क्यों हो रहा है। आखिर सरकार ने लाइसेंस क्यों दिया है? हिंदू-हिंदू बोलकर सरकार बनाने वाले लोग हिंदू-हिंदू बोल रहे हैं और गाय की बोटी तौल रहे हैं। स्वामी जी ने कहा कि हालत यह हो गए हैं कि मछली खाने के लिए लोग पहले तिलक लगा रहे हैं, फिर पत्ता पहनते हैं और कैमरामैन को बुलाकर फोटो सेशन कराया जा रहा है। हिंदूवादी असम के मुख्यमंत्री को भी गाय का मांस खाने वालों का वोट चाहिए। यह दोहरी नीति है।
उन्होंने कहा कि गाय का दूध और गाय का खून एक मटके में नहीं रखा जा सकता। हम हिंदू लोग किसी भी दशा में गाय को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति का साथ नहीं दे सकते, चाहे वह अपना सगा भाई ही क्यों न हो। देश के लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक आपने बिजली-पानी, विकास के मुद्दे पर वोट दिया होगा,परंतु इस बार के चुनाव में गौ रक्षा के मुद्दे पर वोट करें।
Home आस्था मिर्जापुर पहुंचे जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज बोले हिंदू-हिंदू बोल रहे हैं, गाय...







