Home उत्तर प्रदेश रंजिशन दुकानदार को पीटा, केस दर्ज

रंजिशन दुकानदार को पीटा, केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: रंजिशन दुकानदार के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर पण्डित का पुरवा आमीशंकरपुर गांव निवासी भारत विश्वकर्मा पुत्र दशरथ विश्वकर्मा के अनुसार वह लोहे की दुकान चलाता है। पीडित का आरोप है कि बीती बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी बीच सिलौधा दर्रा गांव निवासी कृष्ण कुमार पाण्डेय उर्फ नन्हें वहां पहुंचा और गाली देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।