Home उत्तर प्रदेश रंजिश को लेकर हुई मारपीट, दो पर केस दर्ज

रंजिश को लेकर हुई मारपीट, दो पर केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने दो आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे भगवत अठेहा गांव निवासी रवीन्द्र प्रताप सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सत्रह जून की रात करीब दस बजे रंजिशन पूरे सुब्बा सिंह किशुनगढ़ निवासी मुन्ना सिंह पुत्र जयकरन सिंह व हिमांशु सिंह पुत्र अरविंद सिंह ने मारापीटा व जानलेवा धमकी दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।