LAKHIMPUR KHERI NEWS: किसानों को समय पर खाद देने के सरकारी दावों की हकीकत पड़रिया तुला साधन सहकारी समिति पर दिख रही है यहां एक किसान पिछले तीन दिन से यूरिया खाद के लिए समिति के चक्कर काट रहा है लेकिन उसे अब तक खाद नहीं मिली परेशान किसान घर से खाना बांधकर ला रहा है और घंटों इंतजार के बाद जमीन पर बैठकर रोटी खाने को मजबूर है. तस्वीर में दिख रहा किसान समिति का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है किसान का कहना है कि उसका नाम सूची में होने के बाद भी उसे खाद नहीं दी जा रही जबकि कुछ लोगों को चोरी छिपे यूरिया दी जा रही है वहीं दूसरे किसानों ने भी समिति सचिव पर बड़े आरोप लगाए हैं किसानों का कहना है कि सचिव अपने जान पहचान वालों को पहले खाद दे रहा है जबकि आम किसान लाइन में लगकर परेशान हो रहे हैं लगातार तीन दिन से समिति पर किसानों की भीड़ लगी है लेकिन ज्यादातर किसान खाली हाथ लौट रहे हैं. खाद के इंतजार में बैठे किसानों का कहना है कि खेती का समय निकलता जा रहा है और यूरिया न मिलने से फसल खराब होने का डर बढ़ता जा रहा है किसानों ने अफसरों से मामले की जांच कराकर सही तरीके से खाद बंटवाने की मांग की है।







