Home उत्तर प्रदेश चकरोड कब्जे पर डीएम का सख्त कदम खुद पहुंचे जटपुरवा 

चकरोड कब्जे पर डीएम का सख्त कदम खुद पहुंचे जटपुरवा 

LAKHIMPUR KHERI NEWS: मंगलवार को जिले में सरकारी जमीन और चकरोड पर गलत कब्जों के खिलाफ अफसरों ने सख्त रुख अपना लिया है  डीएम अंजनी कुमार सिंह मंगलवार को तहसील धौरहरा के गांव जटपुरवा पहुंचे और चकरोड कब्जे की हकीकत देखी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे डीएम ने कागज और नक्शा देखकर अफसरों को तुरंत कब्जा हटाने के आदेश दिए डीएम ने साफ कहा कि सरकारी रास्तों पर कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान चलाकर कब्जा हटाने का काम तेज किया जाएगा।गाटा संख्या 2025 में दर्ज सरकारी रास्ते की जमीन पर गलत कब्जे से जुड़े तीन मामले राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 5 के तहत जिला मजिस्ट्रेट अदालत में चल रहे हैं सुनवाई के लिए डीएम ने मौके पर जाकर कागज और नक्शे को बारीकी से देखा और राजस्व टीम से असल हालात की जानकारी ली निरीक्षण के समय डीएम ने गांव वालों और शिकायत करने वालों से सीधी बात कर परेशानी सुनी गांव वालों ने बताया कि चकरोड पर कब्जे की वजह से आना जाना बंद हो रहा है और किसानों को खेतों तक पहुंचने में बड़ी दिक्कत हो रही है. मौके पर ही डीएम अंजनी कुमार सिंह ने नायब तहसीलदार को सख्त आदेश देते हुए कहा कि नक्शे में दर्ज चकरोड को तुरंत कब्जे से मुक्त कराया जाए और उसकी रिपोर्ट दी जाए उन्होंने साफ कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी हालत में मंजूर नहीं किया जाएगा  डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिले के सभी राजस्व अफसरों को सख्त लहजे में आदेश दिया कि अभियान चलाकर चकरोड खलिहान और दूसरी सरकारी जमीन पर हुए कब्जों को ढूंढें और तुरंत हटवाने का काम करें उन्होंने कहा कि यह सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता में है इसलिए इसमें किसी तरह की ढील या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।