Home उत्तर प्रदेश युवती का अपहरण, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवती का अपहरण, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

PRATAPGARH NEWS: युवती के अपहरण को लेकर उदयपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के अठेहा निवासिनी शायरा बानो पत्नी मो0 उमर ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती चौबीस अप्रैल को शाम करीब चार बजे बगल के पूरे लोका पूरे ओझा निवासी आदर्श ओझा उर्फ शिवा पुत्र अनिल कुमार द्वारा उसकी उन्नीस वर्षीया बेटी को बहला फुसलाकर अपहृत कर ले गया। पीड़िता ने पुत्री के साथ अप्रिय घटना की आशंका जतायी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।