Home उत्तर प्रदेश आग पीड़ितों के बीच पहुंची इंसानियत पूरेसेवकी गांव में तीन परिवारों को...

आग पीड़ितों के बीच पहुंची इंसानियत पूरेसेवकी गांव में तीन परिवारों को ₹1.50 लाख की मदद

PRATAPGARH NEWS:  प्रतापगढ़ के कोहंडौर क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा पूरेसेवकी में आग से तबाह हुए परिवारों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। भीषण अग्निकांड के बाद पीड़ितों की मदद के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस वेलफेयर सोसाइटी की टीम मौके पर पहुंची और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए तीन प्रभावित परिवारों को कुल ₹1,50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहायता राशि मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीड़ित परिवारों को सौंपी गई। इस दौरान सोसाइटी के पदाधिकारियों और स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सोसाइटी के प्रबंधक हबीबुर्रहमान, अध्यक्ष एडवोकेट अजीम उल्ला, कयामुदीन, एडवोकेट जावेद, कृष्णकांत तिवारी, मुस्ताक, उर्मिला सरोज, हेडमास्टर शिवपूजन पांडेय, आमिर, संदीप, अखिलेश सरोज, एजाज, अशफाक, हजरत, तारीफ, अरमान, इश्तहार और अरूफ समेत कई लोग मौजूद रहे। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने आगे भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की मदद से पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिलती है और समाज में सहयोग की भावना मजबूत होती है।